बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्योहारों को लेकर बिहार पुलिस ने कस ली कमर, साढ़े 12 हजार से अधिक जवान होंगे तैनात, रहेगी किलेबंद सुरक्षा

त्योहारों को लेकर बिहार पुलिस ने कस ली कमर, साढ़े 12 हजार से अधिक जवान होंगे तैनात, रहेगी किलेबंद सुरक्षा

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने आगामी दिनों में होने वाली दुर्गा पूजा और अन्य बड़े त्योहारों को लेकर कमर कस ली है। त्योहारों में निकलने वाले जुलूस पर बिहार पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। पूरी तैयारी को लेकर पुलिस मुख्यालय विधि व्यवस्था एडीजी संजय सिंह ने जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि इस बार दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल समितियों से पुलिस के द्वारा लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। जहां हर एक पूजा पंडाल समितियों के 10 सदस्यों का पहचान पत्र लिया जा रहा है। वहीं वैसे पूजा समिति जिनके पास लाइसेंस नहीं है उनको जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। बिहार में दुर्गा पूजा वृहत रूप से पूजा पंडाल समितियों द्वारा मनाया जाता है।

वहीं त्योहारों में विधि व्यवस्था की समस्या को लेकर चलाए गए अभियान में 4 लाख 2 हजार 533 लोगों को 107 के तहत चिन्हित किया गया है। जिसमें 2 लाख 52 हजार 540 लोगों से (बॉन्ड डाउन) बंध पत्र भरवाया गया है। वहीं बिहार के 73 हजार 592 अनुज्ञप्ति आर्म्स लाइसेंस धारकों का वैरिफिकेशन भी करवाया गया है। विधि व्यवस्था एडीजी ने कहा की आगामी पर्व त्यौहार को लेकर थाना लेवल, अनुमंडल और जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक करने को कहा गया है।

इस बार साढ़े 12 हजार अधिक बल की तैनाती मुख्यालय स्तर से की जाएगी। 33 कंपनी सेना बल,4500 होम गार्ड जवानों के साथ साथ सीआरपीएफ और पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती का डिमांड किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा वैसे जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां पूर्व में गड़बड़ी हुई है। वैसे जगहों पर विशेष रूप से बलों की तैनाती के साथ नजर रखी जा रही है। त्योहारों में विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज वाले पटाखों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Suggested News