बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: 'जदयू का मिशन 2025', CM नीतीश ने पटना में पार्टी के नेताओं की बुला ली बड़ी बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे बड़ी रणनीति...

Bihar Politics: 'जदयू का मिशन 2025', CM नीतीश ने पटना में पार्टी के नेताओं की बुला ली बड़ी बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे बड़ी रणनीति...

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश एक्शन मोड में है। एक ओर जहां सीएम नीतीश बिहार में घूम-घूमकर बिहार के लोगों को करोड़ों की सौगात दे रहे हैं तो वहीं आज यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव के बाद जदयू पार्टी की बड़ी और अहम बैठक करने जा रहे हैं। पटना में आयोजित होने वाली इस बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रमंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रभारियों/अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों शामिल होंगे। 

विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू आज बड़ी बैठक करने वाली है। यह बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय  झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में होगी। बैठक को अहम माना जा रहा है कि क्योंकि आज आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू कई रणनीति बनाने वाली है। पार्टी संगठन के साथियों के साथ मंथन करेगी। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 


बता दें कि, हाल ही में जदयू में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। नए जिम्मेवारी के साथ आज पार्टी की अहम बैठक होनी है। ऐसे में नेताओं को कई नए टास्क दिए जा सकते हैं। चूकि ये तय है कि एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश के ही नेतृत्व में लड़ेगी। ऐसे में जदयू खुद की दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश में लगी है। साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए जदयू रणनीति बनाएगी। 

वहीं आज की बैठक के पहले सीएम नीतीश रविवार को जदयू दफ्तर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' एवं विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित पार्टी अन्य पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण मौजूद थे।


पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट 

Editor's Picks