बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS: जदयू को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने निकले प्रदेश अध्यक्ष, सियासी बयानों को बताया एनडीए का आंतरिक मुद्दा

BIHAR POLITICS: जदयू को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने निकले प्रदेश अध्यक्ष, सियासी बयानों को बताया एनडीए का आंतरिक मुद्दा

ARARIA: इस वक्त उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, हालांकि नजर बिहार की पार्टियों पर लगी हुई है। लगातार ही बिहार में जदयू और भाजपा के बीच सियासी बयानों की खींचतान चली आ रही है। दोनों ही फिलहाल एनडीए गठबंधन के तहत बिहार में सत्ता की कुर्सी पर काबिज हैं। हालांकि दोनों ही पार्टियों के कई नेता बातों ही बातों में खुद को और अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ बताना नहीं भूलते। ऐसे में फिलहाल बीजेपी औऱ जदयू अपने-अपने स्तर से आगामी 2024 और 2025 की चुनावी तैयारी में लग गयी है।

बात करेंगे जदयू की, तो आगामी 2024 और 2025 के चुनावों को लेकर संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा चार दिवसीय दौरे पर हैं और पार्टी के जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ संरचनात्मक दृष्टिकोण से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सीधी तौर पर रूबरू होंगे। साथ ही कमजोर स्थिति वाले क्षेत्र की जनता के साथ पार्टी को लेकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसके पहले वह अररिया पहुंचे, जहां दिवंगत पूर्व लोक अभियोजक महेश्वर शर्मा के आवास पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तरीय नेताओं ने मीडिया से बात कर ये जानकारी दी। उन्होनें वहां दिवंगत लोक अभियोजक महेश्वर शर्मा के तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि बैठक में पार्टी की संगठनात्मक ढांचे को दुरूस्त करने की कवायद की जाएगी। अररिया फणीश्वर नाथ रेणु जी की धरती है। हम 2024-2025 के मिशन पर काम करना शुरू कर चुके हैं। जिस क्षेत्र में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन नहीं हुआ, वहां की जनता से हम सीधे तौर पर रू-ब-रू होंगे। उनके सवाल जानेंगे और उनका निदान करेंगे। वहीं सम्राट चौधरी के उस बयान पर कि बिहार में आगामी सीएम भाजपा का होगा, इसपर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी और एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं। इनके नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ी है। हमारी सरकार 5 साल तक चलेगी। यह व्यक्तिगत बयान होते हैं। इस तरह के बयानों पर पार्टी आकलन करती है और अंदरूनी तौर पर मसलों को सुलझा लेती है।


Suggested News