बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, अधिकारियों ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, अधिकारियों ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

PATNA : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दानापुर के बिहार रेजीमेंट सेंटर में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना के अधिकारियों ने अमर शहीद जवान पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आज के दिन को याद किया। बताते चलें कि आज से 22 वर्ष पूर्व भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच कारगिल में एक जंग हुआ था। इस जंग में भारतीय सेना ने विजय पताका लहराया था। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। 

इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था , जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इसमें भारत का विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इसी उपलक्ष में दानापुर बिहार रेजिमेंटल सेंटर में कारगिल दिवस के अवसर पर कारगिल में शहीद हुए जवानों को मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने पुष्प चक्र देकर दी श्रद्धांजलि अर्पित की । सेना के जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। 

आज के दिन 60 दिन की लड़ाई के बाद भारत के जवानों ने कारगिल पर कब्जा किया था और जीत का झंडा फहरा दिया। आज के दिन उन वीर सपूतों पर भारत को गर्व होता है, जिन्होंने देश को विजय दिलाया। आज ही के दिन उन शहीदों को पूरा भारत याद करता है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है। ऐसे जवानों पर हम लोगों को भी गर्व होता है , जो देश की सीमा पर देश की हिफाजत के लिए अपनी बलिदान दे देते हैं। बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर के अमर ज्योति पर आर्मी के कई अधिकारी और जवानों ने भी पुष्प चक्र देकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News