बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्वी पटना में खुला बिहार का सबसे बेहतरीन मॉल, पूर्व मंत्री आर एन सिंह ने किया उद्घाटन, बताया क्या है खासियत

पूर्वी पटना में खुला बिहार का सबसे बेहतरीन मॉल, पूर्व मंत्री आर एन सिंह ने किया उद्घाटन, बताया क्या है खासियत

PATNA: पटना शहर के मेन रोड कंकड़बाग में ग्रेविटी मॉल में वी मार्ट फैशन रिटेल के शोरूम का शुभ उद्घाटन पूर्व मंत्री बिहार सरकार आर एन सिंह, विधान पार्षद राजीव कुमार, विधायक डॉ. संजीव कुमार एंव मार्ट के बिहार जोनल हेड मनोज त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काट कर किया गया।

विधायक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि यह मॉल पटना का सबसे अच्छा सबसे बड़ा मॉल है। जहां 200 गाड़ियों कि पार्किंग व्यवस्था है जो किसी भी मॉल के लिय महत्वपूर्ण होता है। यहां डबल लेयर पार्किंग व्यवस्था है। यहां जल्द ही सभी अच्छी कम्पनियों का आउटलेट स्टार्ट होगा।

साथ ही मल्टीप्लेक्स में सिनेपोलिस, फूड कोर्ट में कई नामी ब्रांड जैसे बर्गर किंग, पीजा हार्ट, डोमिनोज, हीरा स्वीट्स, रेस्चरेंट, गेम जॉन भी खुलने जा रहा है। जिसका कार्य अंतिम चरण पर है। इस मॉल में वह सारी सुविधाएं उपलब्ध है जो अन्य मॉल से अलग रखती है।

पूर्वी पटना का सबसे बेहतरीन मॉल है। यहां वी मार्ट में एक ही छत के नीचे पूरे फैमली के लिए सस्ते दामों में प्रोडक्ट उपलब्ध है। अब कंकड़बाग के लोगों को एक ही मॉल में सारी सुविधाओं से सुसज्जित सभी प्रकार की मार्केटिंग साहित मनोरंजन और खाने पीने कि सुविधा हेतु कहीं और जाने कि आवश्यकता नहीं होगी।

Suggested News