बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की बेटी ने महाराष्ट्र में राज्य का नाम किया रौशन, हिंदुस्तान ओलंपियाड में हासिल की पहला स्थान

बिहार की बेटी ने महाराष्ट्र में राज्य का नाम किया रौशन, हिंदुस्तान ओलंपियाड में हासिल की पहला स्थान

SAHARSA: बिहार की बेटी तिस्या सौरभ ने अपने राज्य का नाम रौशन की है। तिस्या ने हिंदुस्तान ओलंपियाड महाराष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तिस्या बिहार के रोहतास ज़िला की है निवासी। तिस्या को धनराशी के साथ इनाम ट्रॉफी देककर सम्मानित किया गया। 

बता दें कि, छात्रा तिस्या बचपन से ही कुशल एवं मेधावी है। पढ़ाई के साथ साथ अन्य विषयों में खूब रुची लेती है। तिस्या हिंदुस्तान ओलंपियाड को जीतकर न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया है बल्कि बिहार राज्य का नाम भी रौशन किया है। हीरानंदानी फाउंडेशन स्कूल, मुंबई की कक्षा चार की छात्रा तिस्या सौरभ ने अपनी श्रेणी में हिंदुस्तान ओलंपियाड 2023 में महाराष्ट्र राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया। तिस्या संगीता सिंह और  जे.एन. सिंह की पोती हैं, जो राज्य के एक प्रतिष्ठित टेक्नोक्रेट हैं।

साथ ही बिहार के जल संसाधन विभाग से अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए है। तिस्या के पिता कुमार सौरभ अपनी खुद की फिनटेक फर्म चलाते हैं जबकि उनकी मां मीनाक्षी देश की सबसे बड़ी आईटी फर्मों में से एक में एचआर मैनेजर हैं। हिंदुस्तान टाइम्स समूह ने तिस्या को उसके स्कूल में एक ट्रॉफी, एक विजेता चेक और एक योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एचएफएस-पवई की प्रिंसिपल कल्याणी पटनायक उपस्थित थीं। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल द्वारा निरंतर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बात की। 

7 वर्षों की विरासत के साथ दुनिया के सबसे बड़े ओलंपियाड में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले, हिंदुस्तान ओलंपियाड ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करके लगभग 11 लाख छात्रों को सशक्त बनाया है। यह फर्म न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई करवाता है बल्कि देश की ताजा हालात एंव समसामयिक विषयों पर चर्चाऔर समाजिक कार्य करते हुए बच्चों में देशप्रेम की भावना भी विकसित करता है।

Suggested News