बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वंदे भारत का बिहार का इतंजार जल्द होगा खत्म, देश के 13 रूटों के साथ अब बिहार में होगी शुरुआत

वंदे भारत का बिहार का इतंजार जल्द होगा खत्म, देश के 13 रूटों के साथ अब बिहार में होगी शुरुआत

DESK. भारत की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत की संख्या अब 13 हो गई है. देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन 'वंदे भारत' को अलग-अलग राज्यों और शहरों से चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इसके अतिरिक्त अब बिहार में भी वंदे भारत की शुरुआत जल्द हो सकती है. माना जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक पटना और रांची के बीच वंदे भारत चलेगी. इससे बिहार और झारखंड के कई प्रमुख शहर एक दूसरे से जुड़ जाएंगे. आइये जानते हैं वंदे भारत का इतिहास. 

पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई थी। 30 सितंबर, 2022 को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई गई।

13 अक्टूबर, 2022 को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा के बीच चलाई गई। वहीं मैसूर-चेन्नई के बीच 11 नवंबर, 2022 को पांचवीं वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चल रही है। 11 दिसंबर, 2022 से छठी वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई।

30 दिसंबर 2022 को सातवीं वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई गई। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है। एक दिन इसका मेंटेनेंस किया जाता है। 15 जनवरी, 2023 को देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम से सिकंदराबाद के बीच शुरू की गई। 10 फरवरी, 2023 को 9वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से सोलापुर के बीच 10 फरवरी, 2023 को शुरू की गई। वहीं 10 फरवरी, 2023 को 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से साईंनगर शिर्डी के बीच शुरू की गई। पीएम मोदी ने ही इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन 1 अप्रैल, 2023 को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई गई। यह ट्रेन शनिवार छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलती है। देश की 12वीं वंदे भारत ट्रेन तिरुपति से सिकंदराबाद के बीच चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी। एक दिन मेंटेनेंस होगा। साथ ही 8 अप्रैल, 2023 से ही देश की 13वीं वंदे भारत चेन्नई से कोयम्बटूर  के बीच चली। यह ट्रेन बुधवार को छोड़ कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन चेन्नई से कोयंबटूर तक का 495 KM का सफर 6 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी।


Suggested News