बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार : 2021 रोजगार सृजन होने के साथ सियासत के लिए होगा खास

बिहार :  2021 रोजगार सृजन होने के साथ सियासत के लिए होगा खास

डेस्क... 2021 शुरू हो गया। बिहार में सरकार की प्राथमिकता रोजगार का सृजन होगी। बिहार में साल 2021 में राजनीति और सत्ता के लिए भी खास रहेगा। इसी साल राज्य में पंचायत चुनाव होना है, जबकि नीतीश सरकार के लिए कैबिनेट विस्तार से लेकर सात निश्चय योजना और सरकारी नौकरी देने पर भी फोकस रहेगा। आइए जानते हैं साल 2021 में बिहार में होने वाले मह्त्वपूर्ण काम।

1. पंचायत चुनाव : बिहार में साल 2021 में पंचायत चुनाव होना है। होली के बाद बिहार में पंचायत चुनाव नौ चरणों में यह चुनाव आयोजित हो सकता है।

2. सरकारी नौकरी : बिहार में साल 2021 में सरकारी नौकरी की भी बंपर वैकेंसी आएगी। सरकारी क्षेत्र में इस साल करीब 1 लाख नौकरी निकलने की संभावना जताई जा रही है।

3. सात निश्चय योजना पार्ट 2्र : इसी साल नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय पार्ट टू बिहार में पूर्ण रूप से लागू होगा। 

4. कैबिनेट विस्तार :  साल 2021 में ही मकर संक्रांति के बाद नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। नीतीश कैबिनेट के विस्तार में जेडीयू और बीजेपी के मंत्री शामिल होंगे।


 

Suggested News