बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बाइक सवार एमओ ने वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बांका में बाइक सवार एमओ ने वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

BANKA : अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में कुल्हडिया चौक के समीप बाइक के ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनकी भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक छोटी जानकीपुर गांव का राजेंद्र सिंह बताये जा रहे हैं। घटना को लेकर बरारी थाना में मृतक के पुत्र चंद्रशेखर सिंह द्वारा फर्द बयान दिया गया है। शव का भागलपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिससे घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

इसी बीच जाम में एक न्यायाधीश का कार में फंस गया। जिन्होंने मौके पर कार से उतरकर आक्रोशित लोगों को समझाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्य करने को कहा। हालांकि जाम कर रहे लोगों ने सड़क से अवरोधक हटाकर न्यायधीश के कार को भागलपुर की ओर जाने दिया। 

बताया जा रहा है की घटना अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में पदास्थापित एमओ रजनीश झा से घटित हुआ है। जो शुक्रवार की संध्या प्रखंड मुख्यालय से बाइक लेकर भागलपुर अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में कुल्हडिया संत पथिक स्कूल के समीप साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की साइकिल सवार सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सुरिहारी गांव की ओर से तेजगति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जख्मी के परिजन मौके पर पहुंचे। जबकि उक्त अधिकारी जख्मी को इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गये। लेकिन इलाज के क्रम में जख्मी राजेंद्र सिंह का मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी। समाचार प्रेषण तक आक्रोशित लोग दोषी अधिकारी पर कार्रवाई तथा मुआवजा की मांग करते हुए जाम किये हुए हैं।


बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News