बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारशरीफ के कैथोलिक चर्च में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिवस

बिहारशरीफ के कैथोलिक चर्च में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिवस

NALANDA : क्रिसमस के मौके पर बिहारशरीफ के देवीसराय स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यFशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह 8 बजे से ही यहां लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सर्वप्रथम  फादर ने प्रभु के बाल रूप को चर्च लाए जहां उन्होनें विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किया। इसके बाद लोगों ने कैंडिल जलाकर अपने परिवार के  सुखमय जीवन की कामना की। 

पूरे चर्च परिसर में बनाए गए झोपड़ी में प्रभु के बाल रूप से लेकर विभिन्न रूपों को दर्शाया गया है। जो आकर्षक का मुख्य केंद्र रहा। हालांकि ओमीक्रोन को लेकर यहाँ मेले का आयोजन नहीं किया गया है। बावजूद भारी संख्या में लोग यहाँ पहुंच कर प्राथना कर रहे हैं। 

चर्च के फादर प्रेमचंद ने बताया कि आज के दिन प्रभु यीशु संसार में आकर लोगों का कल्याण किया था। आज के दिन से 4 सप्ताह पूर्व हमलोग गांव गांव जाकर प्रभु यशु के संदेश को लोगों तक पहुचाते है। प्रभु यीशु अपने जीवन मे लोगों को हर मानव से प्यार और स्नेह करने का संदेश दिया था । उनके इस संदेश से ही विश्व का कल्याण संभव है। पिछले तीन साल से सरकार के गाइडलाइन के अनुसार यहां मेले का आयोजन बंद कर दिया गया है। सिर्फ यहाँ लोग प्राथना करने के लिए आ रहे हैं।



Suggested News