बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल, एक दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल, एक दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

ARA :  बर्थ डे पार्टी के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 21 साल की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में युवती को दो गोली है। जिसके बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घायल युवती की पहचान उमा भारती के रूप में की गई है। उसे बीए पार्ट वन की छात्रा बताया गया है।

मामला भोजपुर जिले के बड़हरा थाना के शालिग्राम टोला गांव की है। जहां घायल युवती के पाटीदार में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान डीजे की धून पर डांस करते हुए कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें दो गोली युवती को जा लगी। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घायल युवती भी उसी गांव की निवासी बताई गई है।


एक दिन पहले ही हुई ऐसी ही घटना

जिले में एक दिन पहले ही ऐसी घटना हुई थी, जिसमें रिसेप्शन पार्टी के दौरान यूपी से आई दो सगी बहनों को पार्टी के दौरान गोली लग गई थी। हालांकि परिजनों ने इसे रास्ते में लूटपाट के दौरान हुई घटना करार दिया था, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया कि गोली पार्टी में ही चली थी।

दिसंबर में हुई युवक की मौत
आपको बता दें कि आरा में हर्ष फायरिंग की ये कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं घट चुकी है। अभी दिसंबर 2020 को  जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया और तरारी के सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांवों में बारात आई थी। बारात लगने के दौरान आतिशबाजी के साथ हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। इसी दौरान एक युवक को गोली लगी। गंभीर हाल में उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

दुल्हन के भाई को लगी गोली
नवबंर 2020 में भी जिले में ही एक हर्ष फायरिंग की घटना में दुल्हन के भाई को ही गोली लग गई थी। घटना बिहिया नगर में नहर के समीप घटी थी। बारात बनाही के समीप नवाडीह गांव से आई थी। दुल्हन का जयमाला का कार्यक्रम खत्म होने वाला था कि इसी बीच किसी ने दो राउंड हर्ष फायरिंग की। फिर तीसरी गोली भरने के दौरान चटक गई और गोली दुल्हन के भाई को  पेट में जाकर लग गई, जिससे वह वहीं गिर गया।  दुल्हन के घायल भाई का आनन-फानन में बिहिया सीएचसी में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। हालत गम्भीर होने के बाद प्रिंस को आरा से पटना रेफर कर दिया गया।  



Suggested News