बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर बीजेपी का हमला, कहा-देश बांटने वाले का गुणगान करना शर्मनाक

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर बीजेपी का हमला, कहा-देश बांटने वाले का गुणगान करना शर्मनाक

PATNA : पटना साहिब से कांग्रेसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक बयान से बीजेपी को उनपर हमला करने का बैठे बिठाये एक मुद्दा दे दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना को देश की आजादी का नायक और देश के विकास में बड़ा हाथ होना बताने पर बीजेपी उनपर हमलावर हो गई है। बिहार भाजपा ने इसे कुठाराघात और देश की करोड़ो जनता की भवाना को चोट पहुंचाना बताया है। 

बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार का संस्कार कभी जिन्ना की तरफदारी नहीं कर सकता, उन्होंने जिन्ना की तरफदारी कर करोड़ों देशभक्तों को चोट पहुंचाई है।
 
 नितिन नवीन ने कहा है कि देश का हर व्यक्ति जिन्ना का विरोधी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने देश को बांटने वाले की तरफदारी कर शर्मनाक काम किया है। उन्होंने कहा किकांग्रेस में जाते ही उनका मिजाज बदल गया है औरअल्पसंख्यक वोट के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।
 
 बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने  जिन्ना की जमकर तारफी की थी। उन्होंने जिन्ना को देश की आजादी का नायक बताया था। बिहारी बाबू ने कहा कि कहा था कि देश की आजादी और विकास में महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जिन्ना, नेहरू का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा योगदान था।

शत्रु ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जिन्ना, नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी, राहुल गांधी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है। इसलिए हम यहां पर आए हैं। अब जब आ गया हूं पहली और शायद आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में, तो कभी अब मुड़ के जानेवाला नहीं हूं।

Suggested News