बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर हमलावार हुई भाजपा, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने कह दी बड़ी बात, दलित नाबालिग से रेप मामले में बरसे प्रदेश अध्यक्ष

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर हमलावार हुई भाजपा, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने कह दी बड़ी बात, दलित नाबालिग से रेप मामले में बरसे प्रदेश अध्यक्ष

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। राज्य में बयानबाजियों का दौर है। एक ओर जहां नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाली है। वहीं दूसरी ओर सरकार के इस कार्य पर बीजेपी हमलावार है। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि नियुक्ति पत्र के पीछे नीतीश सरकार बड़ा खेल कर रही है। राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलड़वाड़ कर रही है। यह सच आने वाले दिन में उजागर हो जाएगा। वहीं सम्राट चौधरी ने फुलवारी में दलित नाबालिग से हुई दुष्कर्म मामले को लेकर कहा बड़ा बयान दिया है।  

उन्होंने कहा कि, सरकार युवाओं का अपमान कर रहे हैं। शैक्षण संस्थानों में शैक्षिक वातावरण का तहस नहस हो रहा है। पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक भी पद छोड़ने को तैयार हैं। वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, नियुक्ति पत्र में एनडीए ने 1 लाख 75 हजार के शिक्षकों का विज्ञापन निकाला था उसे तो पूरा कर दो लेकिन वह लोग इसे भी पूरा नहीं कर सके हैं। तेजस्वी यादव कहते रहते हैं कि हमलोगों ने इतने लोगों को नौकरी दे दिया, लेकिन यह लोग नौकरी देने वाले नहीं हैं। यह लोग नौकरी के बदले जमीन खोज रहे हैं। 

वहीं दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले घटना है कि 48 घंटा बीतने के बाद भी अब तक प्रसाशन ने अपराधियों को गिरफ्तार तो छोड़िए चिन्हित भी नहीं कर पाई है। कल बीजेपी नेताओं के जाने के बाद प्रसाशन ने 50 हजार इनाम की घोषणा कर दिया। उन्होंने कहा कि हम 1 लाख रुपए अपने निजी फंड से देंगे। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और उनके घरों को धवस्त की जाए और उन्हें सरकार को फांसी की सजा सरकार को देनी पड़ेगी। 

सम्राट चौधरी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के शामिल होने को लेकर कहा कि, नीतीश कुमार श्रीराम के वंशज हैं और तेजस्वी यादव कृष्ण के वंशज हैं। और शास्त्र कहते हैं कि राम और कृष्ण एक ही थे। तो इन्हें तो जाना ही चाहिए। भगवान राम हमारे अराध्य हैं हम तो कहते हैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी को शामिल होना चाहिए।

Suggested News