बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ने राजद को बताया सनातन विरोधी, कहा सिर्फ हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करना ही बचा काम

बीजेपी ने राजद को बताया सनातन विरोधी, कहा सिर्फ हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करना ही बचा काम

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि सनातन विरोधी राजद का हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना ही सिर्फ़ काम रह गया है। राजद के नेता और इनके विधायक मां दुर्गा के बारे में अपशब्द बोलते हैं तो कभी इनके मंत्री भगवान श्री राम को अपमानित करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा की जहां भारतीय जनता पार्टी हिन्दुओं की आस्था को सम्मान देते हुए अपने किए हुए राम मंदिर निर्माण के वादे को पूरा करने जा रहा है, वहीं 550 साल की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा हैं और भगवान श्री राम टेन्ट से भव्य राम मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं।

वहीं राजद के नेता सिर्फ हिन्दुओं के आस्था और हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम कर रहे और हिन्दू देवी-देवताओं को गाली देते हैं। किसी धर्म विशेष के वोट के लिए हिन्दुओं को गाली देना, अपमानित करना और उनकी आराध्य को अपमानित करना राजद की प्रवृत्ति बन चुकी है।

अरविन्द सिंह ने कहा की ऐसे लोगों पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का विशेष कृपा बना रहता है। यह लोग सिर्फ वोट बैंक की स्वार्थ की राजनीति करने के लिए हिंदुओं और हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने का काम करते रहते हैं।

Suggested News