बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी चाणक्य तो चंद्रगुप्त हैं सीएम नीतीश ! नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने JDU के NDA में शामिल होने को लेकर दिया बड़ा संकेत...

बीजेपी चाणक्य तो चंद्रगुप्त हैं सीएम नीतीश ! नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने JDU के NDA में शामिल होने को लेकर दिया बड़ा संकेत...

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि उन्होंने कहा कि वह जब तक जिंदा रहेंगे तब तक उनकी दोस्ती बीजेपी से बनी रहेगी। वहीं अब सीएम नीतीश के इस बयान से देश की राजनीति में एक बार फिर गरमा गई है। एक बार फिर नीतीश कुमार के दल बदलने की कयाश राजनीतिक बाजार में लगने लगा है। वहीं सीएम के इस बायन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम की बातों को दुध-भात करार दिया है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बीजेपी में गुट बाजी की राजनीतिक नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि समय रहते सीएम ने अपनी गलती को मान ली है। 

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी सत्ता और शासन के लिए नहीं सुशासन के लिए अपना चंद्रगुप्त बनाती हैं। आज चंद्रगुप्त को आभास हुआ है कि बिहार के जंगलराज को जनताराज बताकर गुंडाराज में बदल रहे थे। उनको यह आभास हुआ है। यह अच्छी बात है। समय रहते हुए समझे और पहचाने की किस तरह से गुंडाराज, अपराधियों और भ्रष्ट्राचारियों का बोलबाला है। किस तरह से वंशवादी लोग, जमीनदारी मानसिकता से दहशत का वार्तावरण फैला रहे हैं। और यह माहौल बिहार में भय पैदा कर रहा है, बिहार में उन्माद पैदा कर रहा है, सामाजिक तानाबाना को तोड़ रहा है। इस सच को सीएम मान लें, नहीं तो जितनी भी राजनीतिक कमाई है वह अस्तित्व खत्म हो जाएगी। 

वहीं सीएम नीतीश के बीजेपी में शामिल होने को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि नेतृत्व जो निर्णय लेगा भाजपा उसके साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहार की जनता अब इस राज और इस मानसिकता से छुटकारा चाहती है। बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष ने साफ संकेतों में कहा कि बीजेपी ने चाणक्य बनकर नीतीश कुमार को चंद्रगुप्त बनाया था। और आज उनके चंद्रगुप्त को अहसास हो रहा है। यह अच्छी बात है। 

वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी  ने कहा कि नीतीश कुमार कब क्या बोलेंगे उनको खुद ही नहीं पता है। नीतीश कुमार का बयान अब सिर्फ दूध भात की तरह हो गया है और हमारे शीर्ष नेतृत्व ने यह तय कर दिया है कि नीतीश कुमार के दरवाजे हम लोगों के लिए बंद हो गए हैं तो अब नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बीजेपी के सदा के लिए बंद हो गए हैं।

Suggested News