बिहार में सत्ता परिवर्तन पर भाजपा जदयू के नेताओ ने रंग गुलाल लगा पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
PATNA : बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार का गठन हो रहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ छोड़ कर भाजपा यानी एनडीए अलाइंस के साथ सरकार बना लिया है।नई सरकार के गठन के बाद भाजपा औऱ जदयू नेताओ में खुशी देखी जा रही है।
पटनासिटी के कटरा बाजार में भाजपा नेता राजेश मेहता जदयू नेता मनोज कुशबाहा एवम पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर,एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पटाखे फोर कर खुशी का इजहार करते हैं नई सरकार का स्वागत किया।
वही भाजपा नेता राजेश मेहता और जदयू नेता मनोज कुशबाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एनडीए के साथ आकर घर वापसी की है औऱ यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।