बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता जीवन कुमार ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा पीएम बनने के सपने ने बिहार को गर्त में धकेला

भाजपा नेता जीवन कुमार ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा पीएम बनने के सपने ने बिहार को गर्त में धकेला

PATNA : भाजपा नेता जीवन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार की जनता को जंगल राज की ओर धकेल दिया है। आये दिन राज्य में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं की घटनाएं हो रही है। विपक्ष के दवाब बनाने के बाद उन्होंने दिखाने के लिए बैठक की। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा है। 


जीवन कुमार ने कहा की बिहार की जनता ने 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनादेश दिया था। लेकिन अचानक ही मुख्यमंत्री को प्रधानमन्त्री बनने का सपना दिखने लगा। जिससे उन्होंने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन का दामन थाम लिया। लेकिन वहां भी उनकी कोई डाल गलने वाली नहीं है। भले प्रधानमन्त्री बनने के लिए दिल्ली में पोलिटिकल टूर कर चुके हों। लेकिन जिन लोगों से उन्होंने मुलाकात की। वे सभी प्रधानमन्त्री के भावी उम्मीदवार है। 

हालाँकि जीवन कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा की वजह से अब बिहार का बंटाधार हो रहा है। राज्य में जहाँ निर्बाध बिजली आपूर्ति होती थी। वहीँ विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में भी बिजली की कटौती की जा रही है। इससे लोगों को लालटेन युग की याद आने लगी है। अपराध की घटनाओं से बिहार के लोग सशंकित है। खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना है। 

जीवन कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। लेकिन उनके ही दल दो महिला मंत्री और विधायक आमने सामने हो गई है। जीवन कुमार ने कहा की सरकार बनते ही कई दागी मंत्रियों को अपनी कुर्सी विपक्ष के दवाब में गंवानी पड़ी है। इसका सवाल अब उनके दल में ही उठाया जाने लगा है। आज उनके पार्टी की प्रवक्ता ने भी पार्टी छोड़ दिया। इससे लगता है की जदयू अब डूबता जहाज बन गया है।

Suggested News