बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए की सरकार बनने पर दिल्ली जाकर भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने जदयू सांसदों को दी बधाई, सांसद कविता सिंह ने पति के साथ मिलकर किया सम्मानित

एनडीए की सरकार बनने पर दिल्ली जाकर भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने जदयू सांसदों को दी बधाई, सांसद कविता सिंह ने पति के साथ मिलकर किया सम्मानित

PATNA : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह के नई दिल्ली पहुंचने पर सिवान की जदयू सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर जेडीयू के कई सांसद भी उपस्थित थे। 

बताते चलें की ओम कुमार सिंह लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी में अपनी अहम् भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में भी इनका बड़ा योगदान रहा है। यह वजह है की क्षेत्र के बड़े सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं।

इस मौके पर ओम कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में एनडीए सरकार बनने पर नई दिल्ली में जदयू सांसदों से मिलकर उन्होंने सबको बधाई दी। कहा की बिहार में जदयू और भाजपा लंबे वक्त तक साथ में रही है। बिहार के विकास में दोनों पार्टियों का बड़ा योगदान रहा है।

Suggested News