बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुर्मी समाज को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने किया विरोध, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस

कुर्मी समाज को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने किया विरोध, कहा-  पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेलंगाना के होने वाले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। दरअसल, उन्होंने बिहार के कुर्मी समाज के लोगों का डीएनए तेलंगाना के कुर्मी समाज से नीचा बताया है। इसे लेकर ऋतुराज ने कहा यह बहुत ही शर्म की बात है, किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देते है। दूसरे के डीएनए में झांकने के पहले कांग्रेस पार्टी खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे। अब कांग्रेस पार्टी खुद सोच लें कि जब उन्हीं के पार्टी के मुख्यमंत्री बिहार के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करते है तो बिहार में कांग्रेस ,बिहार की जनता से किस मुंह से वोट मांगेंगे।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि अब नीतीश जी खुद बताए कि क्या एक ऐसी पार्टी के साथ वे खड़े होंगे जिनके मुख्यमंत्री ,नेता बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमान का बोध रखते है।

ऋतुराज ने कहा कि यह देश किसी जात का नही,किसी प्रांत का नही ,किसी कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि यह देश हम सबका है। हर कोई जानता है कि सड़क बनने से लेकर आईटी तक ,बैंकिंग से लेकर सरकारी प्रशासन तक के कार्यों के निष्पादन में बिहारी की भागीदारी कितनी अहम है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग सौम्य और शांत स्वभाव के होते है मगर यह भी सत्य है कि अगर इस तरह की टिपण्णी से उनके अस्मिता पर सवाल उठाया जायेगा तो जान लीजिए बिहार के लोग मुहतोड़ जवाब देना भी अच्छी तरह जानते है।

Suggested News