कड़कड़ाती ठंड को लेकर भाजपा नेता आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा की पहल, सैकड़ों जरुरतमंदों के बीच कम्बल का किया वितरण

PATNA : आज पटना के कुर्जी स्थित अन्नपूर्णा भवन में भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से सैकड़ो जरूरतमंदों लोगों के बीच कम्बल वितरित किया गया।
इस अवसर पर सिन्हा के जनसंपर्क अधिकारी सतीश राजू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भीषण ठण्ड के देखते हुए पूर्व सांसद राज्यसभा आर. के. सिन्हा एवं उनके सुपुत्र राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से पूरे बिहार में कम्बल वितरण पखवारा चलाया जा रहा है। उसी के तहत आज उनके पटना आवास पर सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं पुरूषों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि करीब पांच सौ लोगों के बीच आज कम्बल का वितरण किया गया और आगे भी ऐसे पुण्य के कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में लगातार राजधानी पटना समेत राज्य के कोने कोने में कम्बल वितरण का कार्यक्रम अनवरत जारी है। कम्बल प्राप्त करने वाले गरीबों,असहायों,वृद्धजनों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की खूब तारीफ की और उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, संजय राय, रणबीर कुमार, धर्मेन्द्र यादव, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, आनंद मिश्रा, इन्द्रजीत कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, विकाश सिंह, अर्जुन प्रसाद, अनिल कुमार सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।