बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, घटना के बाद बाइक से भागे अपराधी, हादसे का वीडियो भी आया सामने

भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, घटना के बाद बाइक से भागे अपराधी, हादसे का वीडियो भी आया सामने

SIWAN : सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के सुता गाँव मे दिन दहाड़े अपराधियों ने डीलर को गोली मारने की घटना  सामने आई है।  घायल डीलर का नाम जनार्दन सिंह बताया जा रहा है। बताया गया कि वह भाजपा से भी जुड़े रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  वहीं इस हादसे के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। बताया गया कि तीन के संख्या में आये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद वह भागने में कामयाब हो गए। गोली मारने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। डीलर जनार्धन सिंह भाजपा के नेता भी बताए जा रहें हैं ,घटना स्थल पर पहुँची पुलिस, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी बदमाश गोली मारने के बाद  बाइक पर सवार होकर कैसे भागने में कामयाब हुए। वहीं एक व्यक्ति हात में कुल्हाड़ी लिए उनके पीछे भागता हुआ दिख रहा है।


Suggested News