बेतिया में भाजपा विधायक ने आँगनबाड़ी सेविका सहायिका की मांगों का किया समर्थन, कहा विधानसभा में उठाएंगे सवाल

बेतिया में भाजपा विधायक ने आँगनबाड़ी सेविका सहायिका की मांगों

BETTIAH : बिहार राज्य ऑगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के निर्देश पर पश्चिम चम्पारण सहित पूरे राज्य में ऑगनबाडी सेविका सहायिका अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिससे ऑगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाली सभी सेवाये बंद हो गयी है। बता दें की 25 हज़ार से कम नहीं 6000 में दम नहीं सहित पांच मांगो को लेकर पूरे राज्य की सेविका सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। 


इसी कड़ी में आज पश्चिम चम्पारण के बगहा व नौतन प्रखंड मुख्यालय में भी सैकड़ों की संख्या में सेविका सहायिका धरने पर बैठी और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

Nsmch

बगहा एक प्रखंड मुख्यालय में हड़ताल पर बैठी सेविका सहायिका की मांगो के समर्थन में बगहा विधानसभा के भाजपा विधायक श्रीराम सिंह भी आये और उनकी मांगो को जायज बताते हुये कहा की सरकार अगर हमारी सेविका सहायिका की मांगो को नहीं मानती है तो हम विधानसभा मे सवाल उठायेंगे और विधानसभा चलने नही देंगे। आज जो उन्हे 5950 रुपया इस मंहगाई के समय मिल रहा है उससे दो जन का खर्चा तक नही चल सकता है तो वह परिवार कैसे चलायेंगी।

वही हड़ताल पर बैठी सेविका सहायिका संघ पिछले दिनों केन्द्र सरकार के गृह मंत्री नित्यानंद राय से भी मिल अपना आवेदन दिया और अपनी पांच सूत्रीय मांगो के तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। बगहा की सेविका ममता कुमारी व नौतन की सेविका ने कहा की अगर सरकार हमलोगो की मांगो को नही मानती है तो चरण बद्ध आंदोलन कर पहले जिला मुख्यालय फिर पटना जायेंगी। फिर भी सरकार नही मानी तो दिल्ली मे जाकर अपनी मांगो के लिये आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगी।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट