BETTIAH : नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा आज सैकड़ों लोगों के साथ खेत की पगडंडियों पर घुमती देखी गयी। उनके पीछे पीछे अधिकारियों भी खेतों की खाक छानते रहे। मिली जानकारी के मुताबिक हरिनगर चीनी मिल की ओर से कथित तौर पर बहाए गए विषाक्त जल की वजह से चतुर्भुजवा गांव के सैकड़ो एकड़ फसल नष्ट होने से किसानों में रोष हैं।
किसानों के बर्बाद फसल का जायजा लेने के लिए आज जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय के साथ स्थानीय विधायक रश्मि वर्मा पहुंची। जहाँ टीम ने फसल क्षति का अवलोकन किया। वहीं किसानों से बर्बाद हुए धान की फसल के बारे में आवश्यक जानकारी ली। जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय ने विधायक के समक्ष उचित जांच कराने व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि यहां जिन किसानों का फसल क्षति हुआ है, एक टीम गठित कर सभी किसानों की सूची तैयार कराई जाएगी। जिसे वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। किसानों ने हरिनगर चीनी मिल प्रबंधन पर नदी में विषाक्त जल बहाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किए हैं।
वही स्थानीय भाजपा विधायक रश्मी वर्मा ने बताया की किसान हमारे अन्नदाता है। रामनगर चीनी मिल द्वारा जो रसायन युक्त जल छोडा गया है उसकी जांच कराकर सरकार द्वारा जिन भी किसानों का फसल क्षति हुआ है उसका आकलन करा उचित मुआवजा दिया जायगा।
बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट