शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई नहीं होने पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- जरूरत पड़ने पर भगवान राम को भी बेच देंगे महागठबंधन के लोग

शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई नहीं होने पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- जरूरत पड़ने पर भगवान राम को भी बेच देंगे महागठबंधन के लोग

BHAGALPUR: महागठबंधन सरकार को अगर जरूरत पड़ी तो वह भगवान राम को भी बेच देंगे। यह बात कही है भागलपुर के बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन तुष्टिकरण की सरकार है। यह लोग अपने तुष्टिकरण के लिए भगवान राम को भी बेच देंगे। यह लोग आए दिन सनातन धर्म का विरोध करते रहते हैं।

दरअसल, भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है इस बार इनका कोई उपाय काम नहीं आने वाला है। इन लोगों के पास अब कोई चारा नहीं है ये लोग तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर देंगे। यह लोग भगवान राम को भी बेच देंगे, भगवान राम को भी बदनाम कर देंगे, शिव जी को भी बदनाम करेंगे।  क्योंकि इनके पास चारा क्या है। आज तक काम क्या किया है। आज दिनभर अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार हो रहा है उस पर इनका ध्यान नही जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई मंत्री जो इनके सरकार में वह सनातन धर्म के खिलाफ, रामायण के खिलाफ, गीता के खिलाफ विवादित बयान देता है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। सरकार उसे मंत्रिमंडल से नहीं हटाते हैं। जिसका साफ मायने हैं कि वह चाहते हैं कि जो तुष्टिकरण हो रही है उसको बढ़ावा दिया जाए।

गौरतलब हो कि, बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रामचरितमानस में उल्लेख किए गए कुछ कंटेंट पोटैशियम साइनाइड के बराबर है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब तक इसमें पोटैशियम साइनाइड रहेगा तब तक मैं इसका विरोध करूंगा। 

Find Us on Facebook

Trending News