बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशिक्षण शिविर के बहाने बोधगया में जुटे भाजपा विधायक, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले-लोगों को देंगे मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी

प्रशिक्षण शिविर के बहाने बोधगया में जुटे भाजपा विधायक, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले-लोगों को देंगे मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी

GAYA : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज बोधगया में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। जहाँ मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 2024 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर गांव चलो अभियान के तहत सभी गांव में लोगो को नरेंद्र मोदी की सरकार में विभिन्न कल्याण योजनाओं को सीधे लोगो तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा के सदस्य और विधायक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की स्पष्ट तौर पर गृहमंत्री ने कहा है की सीएए के द्वारा किसी का भी नागरिकता समाप्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोग जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में जिनको तंग और तबाह करने का लोग काम किया गया। उन्हें कष्ट दिया गया। जो आज से 50 वर्ष पूर्व भारत आए हैं। उन लोगों को हमलोग नागरिकता देने का काम करेंगे। 

वही जीतराम मांझी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम एनडीए के साथ है। इससे स्पष्ट है कि बिहार में दो पार्टी 123 विधायक भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड मिलकर है और जीतन राम मांझी का हमें समर्थन प्राप्त है जिसे लगाकर 128 विधायक एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में समर्थन देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी की संगठन में काम करके भारतीय जनता पार्टी में आते हैं।

गौरतलब है की बिहार में सियासी हलचल तेज है। एक ओर जहां राजद और जदयू अपने विधायकों के साथ बैठक और भोज की आयोजन कर रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के विधायक बोधगया पहुंच गए हैं। 12 फरवरी को बिहार के नई सरकारी का फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट के पहले राज्य में एक बार फिर खेला होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार की एनडीए सरकार बहुमत के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। वहीं कई विधायक इधर से उधर ना जाएं। इस लिए लगातार विधायकों पर सभी दल अपना नजर बनाए हुई है। हालांकि विधायकों से बातचीत किए जाने पर बताया कि यह बीजेपी का अपना निजी कार्यक्रम है। बीजेपी इसे अपना प्रशिक्षण कार्यक्रम बता रही है।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News