बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटका लग रहा है। बीते कुछ दिनों में कांग्रेस के कई नेता पार्टी को छोड़ चुके हैं। एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्पीफा दे दिया है। बताया जा रहा है दोनों नेता कांग्रेस और आप के गठबंधन से नाराज थे। वहीं दो दिन पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब नसीब सिंह और नीरज बसोया ने पार्टी छोड़ दी है। 

कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए नसीब सिंह और नीरज बसोया ने मल्लिकार्जुन खरगे को लेटर लिखा है। पूर्व विधायक नीरज बसोया ने अपने त्यागपत्र में लिखा, 'कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन बहुत अपमानजनक है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप पिछले सात सालों में कई घोटालों से जुड़ी रही है। वहीं आप के तीन बड़े नेता- अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं।

दिल्ली शराब घोटाला और दिल्ली जल बोर्ड घोटाला जैसे कई गंभीर करप्शन के आरोप उस पार्टी पर लगाए गए हैं।' नीरज ने आगे लिखा, 'कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं पर आप हमेशा आरोप लगाती रही है। आप के साथ गठबंधन कर ऐसा लग रहा कि कांग्रेस उन्हें क्लीन चीट दे रही है। मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकता।' 

Suggested News