बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण को अयोध्या में रैली करने की नहीं मिली इजाजत

 महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण को अयोध्या में रैली करने की नहीं मिली इजाजत

DESK: राजधानी दिल्ली में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए है। वहीं इसी बीच शुक्रवार को बीजेपी सांसद ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली स्थगित करने की सूचना दी  है। 

दरअसल, बीजेपी सांसद ने पोस्ट कर कहा कि, पुलिस के जांच के चलते फिलहाल रैली को स्थगित किया जा रहा है। बता दें कि, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 'जन चेतना महारैली, अयोध्या चलो' 5 जून को होने वाली थी, जो कि अब कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि, फिलहाल पुलिस जांच चल रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए  'जन चेतना महारैली' को रद्द किया जा रहा है। 

भाजपा सांसद ने पोस्ट कर कहा कि, "मेरे प्रिय शुभचिंतकों, आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है। मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फेल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए "जन चेतना महाराली. 5 जून. अयोध्या चलो" कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है। इसलिए में सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा"।

बता दें कि, अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यहां पांच जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से भाजपा पार्षद चमेला देवी ने अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली के लिए अनुमति मांगी थी। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए मांगी गई अनुमति को प्रशासन ने खारिज कर दिया गया है।

Suggested News