बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कसा तंज, कहा यात्रा में कई बार टूटा देश का दिल

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कसा तंज, कहा यात्रा में कई बार टूटा देश का दिल

KAIMUR : कैमूर पहुंचे दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा की राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से हरकतें हो रही है। उससे पूरे भारत का दिल टूट रहा है। पहले कन्हैया कुमार के जुड़ने के बाद भारत का दिल टूटा, फिर चर्च के जो अधिकारी जुड़े तो भारत के विरोध में बातें कर रहे थे। वह सुनकर भी भारत का दिल टूटा। वह अपनी इस यात्रा से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एक कार्यकर्ता का मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है।


सांसद मनोज तिवारी ने बताया की राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा समापन के बाद अगर उन्हें एहसास होता है की कोई सुरक्षा नहीं मिला तो समझ में नहीं आ रहा है। दिल्ली में उनको पूरी सुरक्षा मिली है। पहली बार सुनने में आ रहा है कि पूरी यात्रा खत्म होने के बाद सुरक्षा नहीं मिली है। मुझे लग रहा है कि वह अपनी यात्रा से निराश और गुस्से में है। 

मनोज तिवारी ने कहा की कई उदाहरण भी मैंने देखा। बीच में जो उनकी दो-तीन मुलाकात हुई है उससे पूरे भारत का दिल टूटा है। एक चर्च के अधिकारी थे जो भारत के विरोध में बात कर रहे थे। जिससे भारत का दिल टूटा, फिर कन्हैया कुमार यात्रा में शामिल हुए उससे भी भारत का दिल टूट है। 

राजस्थान आते आते उन्होंने किसी कार्यकर्ता का मोबाइल तोड़ दिया। इससे लगता है कि राहुल गांधी अपनी यात्रा से निराश हैं। उनके इस यात्रा से 2024 तो दूर की बात है 2023 में भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी हमेशा से कोविड के नियमों को तोड़ने के लिए जाने गए हैं। जब 2020 में कोविड आया तो प्रधानमन्त्री मोदी के जागरूकता अभियान को वे लोग मजाक बनाते थे। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News