बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कांग्रेस को याद दिलाया 60 साल पूराना शासनकाल, कहा- देश को बर्बाद करना चाहती है इंडिया गठबंधन

बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कांग्रेस को याद दिलाया 60 साल पूराना शासनकाल, कहा- देश को बर्बाद करना चाहती है इंडिया गठबंधन

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए का दावा है कि वह बिहार के 40 की 40 सीट पर चुनाव जितेंगे तो वहीं इंडिया गठबंधन का कहना है कि इस बार बिहार के सभी सीट जितने के साथ साथ केंद्र में भी उनकी सरकार होगी। वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी सांसद और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव का आज प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। 

60 साल जनता रही परेशान

रामकृपाल यादव ने कहा कि, कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक केंद्र और राज्य में शासन किया है। कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में देश का क्या हाल है लोग देख चुके हैं। 60 साल के शासनकाल में लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में भारत को इस समस्या से बाहर निकाला है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश अर्थव्यवस्था में पांचवी स्थान पर पहुंचा है। 

राजद को हिम्मत है तो खंडन करे

उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस की चालाकी है, वह देश के लोगों की कमाई को लूटना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है। नरेंद्र मोदी की हर योजना गरीबों के विकास करने के लिए है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यकों को लाभ देने की बात कही थी। राजद को अगर हिम्मत है तो इस बात को खंडन करके दिखाएं। मोदी सरकार की हर योजना देश के सभी समुदाय और धर्म के लोगों के लिए है। 

होकर रहेगा 400 पार 

रामकृपाल यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की सोच का समर्थन राजद कर रही है। यह दोनों पार्टियों मिलकर देश को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा अपने काम सोच और नीति के बल पर जनता से वोट मांग रही है। 400 पार का लक्ष्य को कोई रोक नहीं सकती है बीजेपी बिल्कुल 400 पार होगा। लोगों की विरासत की कमाई पर भी टैक्स लगेगा यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक देश को कुछ दिया नहीं है ना आगे देगी।

Suggested News