सीएम नीतीश की विपक्षी एकता की कवायद पर बीजेपी सांसद रमा देवी ने कसा तंज, कहा छोटे छोटे पेड़ बरगद को नहीं हिला सकते

SHEOHAR : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पूरे 9 साल पूरे हो गए है। जिसके तहत देश में भाजपा के कार्यकर्ता हर राज्य और जिलों में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के उपल्धियों को गिना रहे हैं। इसी क्रम में शिवहर सांसद रमा देवी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया है। 


इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद महज 9 वर्षों में देश ने विकास के ऊंचाइयों को छुआ है। इतने कम समय में ब्रिटेन को पीछे छोड़ आर्थिक रूप से भारत आज सुदृढ़ हुआ है। इस दौरान शिवहर संसद रमा देवी ने नवनिर्मित संसद भवन को ताबूत बताने वाले को कहा की वे खुद ताबूत मे रह जायेंगे। जिस संसद भवन मे संविधान की बात होती है, विकास की बात होती है जनकल्याण की बात होती है। उसको ताबूत बताकर चरवाहा विद्यालय खोलने वालो की सोच को बताता है। 

Nsmch

सांसद ने कहा की जिस संसद भवन को अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। उसकी जगह पर प्रधानमन्त्री मोदी ने नया संसद भवन बनाकर अच्छा काम किया है , जो ताबूत बता रहे हैं वह क्या है, जीरो जीरो जीरो है। साथ ही आगामी 12 जून को पटना होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर शिवहर भाजपा सांसद रामा देवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की छोटे छोटे पेड़ बरगद को नहीं हिला सकते है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबके द्वारे द्वारे भटक रहे है। हमको ताकत दो, बरगद के पेड़ को उखाड़ने के लिए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी सोच बदलिए आपसे कुछ नहीं होने वाला है। अयोध्या मे राम मंदिर बन रहा है। वहां जाकर सीता राम सीता राम  का जाप कीजिये। कही आपका भी कल्याण हो जायेगा,आपका सारा कमी धूल जायेगा। 

इस दौरान मौके पर पूर्व मंत्री राम सूरत राय, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, महामंत्री विनय कुमार सिंह, राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, रामबाबू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।  

शिवहर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट