बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में ओबीसी समाज पर दिए गए अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

मुंगेर में ओबीसी समाज पर दिए गए अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

मुंगेर:  मुंगेर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गुरूवार को ओबीसी समाज पर दिए गए अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंडित दीन दयाल चौंक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

 पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओबीसी (तेली) समाज में जन्मे हैं। लेकिन राहुल गांधी को ओबीसी समाज का प्रधानमंत्री पच नहीं रहा है। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा गुरूवार को ओबीसी समाज पर दिया गया अपमानजनक बयान  पिछड़े वर्ग के सभी लोगों का अपमान है। इसको लेकर ओबीसी मोर्चा लगातार विरोध जताएगा। 


मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

Suggested News