बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के “सम्राट” ने सीएम नीतीश के आगे जोड़े हाथ, कहा-बिहार को दीजिए मुक्ति, जदयू को हैसियत में रहने की दी चेतावनी

बीजेपी के “सम्राट” ने सीएम नीतीश के आगे जोड़े हाथ, कहा-बिहार को दीजिए मुक्ति, जदयू को हैसियत में रहने की दी चेतावनी

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। एक ओर बीजेपी दावा कर रही है कि कुछ सालों में जदयू पार्टी का नामों निशान खत्म हो जाएगा। वहीं जदयू के मंत्रियों का दावा है कि बीजेपी के कई नेता उनके संपर्क में हैं और जल्द ही भाजपा में भगदड़ मचने वाली है। दरअसल, जदयू के मंत्री संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के कई नेता उनके संपर्क में हैं औऱ जल्द ही बीजेपी में भगदड़ मचने वाली है। वहीं इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि, जिसकी जितनी हैसियत हो उतना ही बोलना चाहिए।     

बीजेपी में भगदड़ वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि, यह जदयू की सबसे बड़ी गलतफहमी है। 2 साल में जदयू का नामों निशान मिट जाएगा। इस पार्टी कोई अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसकी राजनीति हैसियत जितनी हो उनको उतना ही बोलना चाहिए। सम्राट चौधरी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या जदयू एमपी और यूपी में 5 हजार वोट दिला सकती है। आजादी के बाद से जनता ने कांग्रेस की हाथ में देश को सौंपा कांग्रेस ने 55 साल तक देश को लूटने का काम किया। इसलिए जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाना शुरू किया है। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी खड़ी है और देश को श्रेष्ठ बनाने का काम कर रही है।  

वहीं नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, नीतीश कुमार ने 18 साल में बिहार में काम ही क्या किया है। नीतीश बाबू आज का रहे थे कि हम फालतू के मुख्यमंत्री हैं। जो खुद ही खुद को फालतू कहते हैं मैं नहीं बोल रहा। 18 साल कोई मुख्यमंत्री रहा हो और बहुत काम किया हो वह नीतीश कुमार हैं। सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि, नीतीश कुमार से हाथ जोड़ते हैं बिहार को मुक्ति दीजिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि, 2.61 हजार करोड़ का बजट है और बिहार की हिस्सेदारी क्या है 32 हजार करोड़, 2.29 हजार करोड़ रुपया तक तो लोन लेते हैं या भारत सरकार देती है। ऐसे ही नीतीश कुमार सरकार चलाते हैं और कहते हैं कि मैं बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किससे तुलना कर रहे हैं लालू यादव से तुलना कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी से तुलना कर रहा है। अरे भाजपा के किसी सरकार से तुलना करके देखिए पता चल जाएगा।

Suggested News