भाजपा के "रामचंद्र" का दावा, कहा खत्म हो चुकी जदयू, नेता की पत्नी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परोसा मांस

DARBHANGA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ आज पार्टी के कई नेता दरभंगा पहुंचे। इनमें जदयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर आरसीपी सिंह ने जमकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा की जदयू अब पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। कहा की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर में 14 मई को बहुत बड़ा भोज दे रहे थे। वे मांस भात का भोज दे रहे थे। लेकिन 14 मई को उनकी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी की पुण्यतिथि है।
मुख्यमंत्री अपनी पत्नी की मूर्ति पर माला चढ़ा रहे हैं और उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष मांस परोस रहा है। ऐसा भारतीय संस्कृति में कहीं है। इसका मतलब यह है की उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उनके साथ नहीं है।
वहीं सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा की जबतक सोनिया गाँधी स्विच नहीं दबाती थी। तबतक मनमोहन सिंह बोले नहीं थे। वहीँ अब के प्रधानमन्त्री कहते हैं हम न सर झुका के बात कर्रेंगे और न ही सर उठा के बात करेंगे। हम आँख में आँख मिला कर बात करेंगे।
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट