बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी में BJP की जीत तय ! जनता को भरमाने की महागठबंधन की मंशा नहीं होगी पूरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का दावा

कुढ़नी में BJP की जीत तय ! जनता को भरमाने की महागठबंधन की मंशा नहीं होगी पूरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का दावा

PATNA : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में मधुवन, मारीपुर, हरिशंकर मणियारी एवं सिलौत वासुदेव ग्राम सहित अन्य गांवो में जाकर भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी के मतदातागण भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिये मन बना लिया है। जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के करनी से कुढ़नी की जनता परिचित है।


सिन्हा ने कहा कि उपचुनाव हमेशा सरकार के कार्यो का आत्म निरीक्षण होता है। इस चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री अपने अहंकार एवं मनमानी प्रवृति की समीक्षा करने के लिये बाध्य होंगे।राज्य में महागठबंधन की सरकार बुरी तरह से विफल हो चुकी है। राज्य में अपराधी भ्रष्टाचारी सक्रिय हो गये हैं। सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नयी नौकरी का विज्ञापन देना तो दूर की बात है, एन0डी0ए0 सरकार में नियुक्त एवं नौकरी कर रहे लोगों को फिर से बहाली पत्र दे रहे है।

सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी में महागठबंधन के लोग जनता को भरमाने में लगे है। पर इनकी मंशा यहाँ पूरी नहीं होगी। सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्य में विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश और प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्य दिख रहा है और भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

Suggested News