बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायकों के टूट से सहमी भाजपा ! गया में हुआ BJP MLA का जुटान, विरोधियों को दे रहे बड़ा संदेश

विधायकों के टूट से सहमी भाजपा ! गया में हुआ BJP MLA का जुटान, विरोधियों को दे रहे बड़ा संदेश

GAYA: बिहार में सियासी हलचल तेज है। एक ओर जहां राजद और जदयू अपने विधायकों के साथ बैठक और भोज की आयोजन कर रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के विधायक बोधगया पहुंच गए हैं। 12 फरवरी को बिहार के नई सरकारी का फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट के पहले राज्य में एक बार फिर खेला होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार की एनडीए सरकार बहुमत के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। वहीं कई विधायक इधर से उधर ना जाएं इस लिए लगातार विधायकों पर सभी दल अपना नजर बनाए हुई है।

जानकारी के अनुसार आरजेडी भाजपा और जदयू के विधायकों को तोड़ने में लगी है। सेंड लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे में सतर्कता को देखते हुए गया के महाबोधी रिजॉर्ट में भाजपा के विधायकों का एकजुट हुआ है। सभी विधायक गया में पहुंच गए हैं। सभी विधायक 12 फरवरी को सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। 

 हालांकि विधायकों से बातचीत किए जाने पर बताया कि यह बीजेपी का अपना निजी कार्यक्रम है। बीजेपी इसे अपना प्रशिक्षण कार्यक्रम बता रही है। जिसके लिए सभी विधायक गया में इकट्ठे हुए हैं। लेकिन सवाल यह है कि 12 तारीख को जो फ्लोर टेस्ट होना है उससे पहले क्या आरजेडी कोई खेल करेगी।

इसी को देखते हुए भाजपा और जदयू अपने-अपने खेमे को बचाने में जुटी है। इससे परहेज नहीं किया जा सकता है। हालांकि भाजपा के वरीय नेता बहुत कुछ कहने से बच रहे हैं। 

Suggested News