बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में गरजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मंडल अध्यक्ष को बताया सीएम नीतीश से बेहतर, कहा- इंडिया गठबंधन का सफाया होना तय...

बक्सर में गरजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मंडल अध्यक्ष को बताया सीएम नीतीश से बेहतर, कहा- इंडिया गठबंधन का सफाया होना तय...

PATNA: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 2024 के लोकसभा और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की नगर भवन से शंखनाद की है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मंगलवार को बक्सर पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो कर 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा की चुनाव का शंखनाद कर दिया। इस दौरान सम्राट चौधरी नगर भवन के मंच से गर्जना करते हुए कहा कि 2025 में अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो अपराधी या तो नेपाल में शरण लेंगे नहीं तो पाताल में, यूपी के तर्ज पर यंहा भी बुलडोजर चलेगी। अब नीतीश कुमार के दिन लद गए है और गजनी फ़िल्म के आमिर खान की तरह इनका भी मेमोरी लॉस हो गया है।

नीतीश कुमार से बेहतर है भाजपा के मंडल अध्यक्ष

इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाने की क्षमता भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल स्तर के कार्यकर्ता में है। यदि वह मुख्यमंत्री बन जाए तो नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाएगा। हमारे यंहा ना तो वंशवाद है और ना ही भ्रष्ट्राचार है। ये पलटू राम की अब दिन लद गए, बिहार के और बक्सर के लोग यह तय कर ले कि उनको बिहार में कैसा मुख्यमंत्री चाहिए। आज पूरे विश्व में भारत की डंका बज रहा है। और इंडिया गठबन्धन की पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

रिमोट कंट्रोल से नहीं चल रही सरकार

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जो इस देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। उनका रिमोट कंट्रोल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के हाथों में था, लेकिन आज हालात बदल गए हैं। नरेंद्र मोदी के अगुवाई में सोने के चिड़िया के नाम से विश्व में प्रसिद्ध भारत आज पूरे विश्व में अपना डंका बज रहा है। भारत में जी 20 सम्मेलन हो रहा है। अगर देश और प्रदेश का स्वाभिमान बढ़ाना है। तो 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में भी भाजपा की सरकार बनाना होगा।

आपको बताते चलें कि बक्सर लोकसभा सीट सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बक्सर पहुंचकर नगर भवन में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। देखने वाली बात यह होगी बक्सर पहुंचने वाले तमाम राजनीति पार्टी के नेताओं के द्वारा जो दावे किए जा रहे है उसमें कितना दम है।

Suggested News