बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, भाजपा कार्यकर्त्ता प्रामाणिकता के साथ अपनी बात करने में सक्षम होता है

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, भाजपा कार्यकर्त्ता प्रामाणिकता के साथ अपनी बात करने में सक्षम होता है

PATNA : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा भाजपा पटना महानगर की तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व विषय पर अपने विचार रखे। मंगल पांडेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओ के सन्मुख मास्क की उपयोगिता से अपनी बात शुरू करते हुए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। मंत्री मंगल पांडेय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की विशिष्टता है की हर विषय पर प्रामाणिकता के साथ अपनी बात करने में सक्षम होता है। इस शिविर में आये कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूलभूत विचारों से प्रभावित होकर वैचारिक और सैद्धांतिक रूप से अनुशासन की डोर से बंध कर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कार्यकर्ताओं को पढ़ने की उपयोगिता और महत्व भी समझाया। पूर्व की सरकारों में पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच नीतियों का निर्धारण होता था। लेकिन आज एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर बिना किसी विदेशी दवाब में भारत के लिए सरकार नीतियों बनाती है। इतिहास में भारत की सांस्कृतिक पहचान को मिटाने के प्रयास हुए है। लेकिन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना की भाजपा सरकार आज अपनी गौरवशाली अतीत की धरोहरों को पुनर्जीवित कर रहा है। स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यकर्ताओं को सहायता, सरलता, स्वभाव और व्यवहार का मंत्र देते हुए अंहकार से बचने की सीख दी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह महानगर प्रभारी मिथलेश तिवारी ने प्रशिक्षण वर्ग के आठवें सत्र में कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व विकास के विषय पर मार्गदर्शन किया। 

भाजपा का अर्थ उन्होंने wider national school of thought अर्थात राष्ट्रवादी सोच की वृहत विद्यालय से करते हुए कार्यकर्ताओं को भीतर व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण की भावनाओँ से अवगत कराया। उन्होंने आगे बताया की भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राष्ट्र जागरण के लिए समर्पित लोगो की पार्टी है जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। विचारधारा की भावना से जुड़े होने के कारण आज तक भाजपा का कोई विभाजन नही हुआ। कार्यकर्ताओं को भाजपा उपाध्यक्ष ने लोक संपर्क लोक सेवा लोक जागरण के माध्यम से पूरे समाज को एक दृष्टि से देखने की सलाह दी। मिथलेश तिवारी ने व्यक्तित्व विकास के लिए व्यक्ति के विचारों का आविष्कार से लेकर अभिरुचि अभिव्यक्ति और अच्छी आदतों को अपनाने की सीख दी। कार्यपद्धति के साथ ही उन्होंने व्यक्तित्व विकास के लिए व्यक्ति के भीतर का विकास जैसे मन बुद्धि विचार भावना ज्ञान, दृष्टिकोण, उत्कृष्टता, कौशल तथा लेखन पर जोर दिया। 

प्रशिक्षण वर्ग के नौवें सत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रवक्ता निखिल आनंद ने मीडिया के व्यवहार और उपयोग पर अपना विषय रखा। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में आये हुए भाजपा जिला पदाधिकारियों को प्रतिक्रिया देने में समझदारी से काम लेने की सलाह दी। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया की हर बात पर आपत्ति प्रकट करने की आवश्यकता नही है। आज मीडिया अपना स्वयं का एजेंडा चलाना चाहती है। इसीलिए सच्चाई को मुखरता से बोलने का साहस प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता में होना चाहिए।

भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश कुमार ने प्रशिक्षण वर्ग में सोशल मीडिया की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए। परंपरागत मीडिया से अलग आज इंटरनेट और स्मार्टफोन के युग में सूचनाये बहुत तीव्र गति से प्रसारित होती है। साथ ही और सूचनाओ का प्रसार क्षेत्र भी असीमित है। लेकिन सोशल मीडिया एक दो धार वाली तलवार के समान है,जिसके गलत प्रसार या इस्तेमाल से सामाजिक तनाव और वैमनस्यता भी बढ़ती है। इसीलिए हमे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के पोस्ट शेयर करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। 

Suggested News