विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कई जगहों पर सीएम नीतीश का फूंका पुतला

KAIMUR : विधानसभा मार्च के दौरान पटना कल हुए लाठीचार्ज के बाद बीजेपी नेताओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज "नीम का पत्ता कड़वा है नीतीश कुमार... है" का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर मोहनिया के पूर्व विधायक निरंजन राम ने कहा की हम लोग शांतिपूर्वक भ्रष्टाचार, शिक्षक बहाली और भी कई मुद्दे पर पटना के गांधी मैदान से मार्च निकाल रहे थे। तभी नीतीश कुमार के गुंडों ने हम लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें हमारे एक कार्यकर्ता की सरकार के लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा की आने वाले समय में बिहार की जनता इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।  

बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बीते कल पटना में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एवं अपने अमर शहीद कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के विरोध में थाना चौक से लेकर कैंटीन चौक तक मार्च निकालकर कैंटीन चौक पर नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने  सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कल पटना में हो रहे विधानसभा मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी बरसाने वाले तानाशाह व अराजकता से लबरेज बिहार की कुशासन सरकार के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर नगर थाना चौक से कैंटीन चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। जिसमे भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार ने विजय सिंह को नमन करते हुए बिहार सरकार से चेतावनी भरे स्वर में कहा कि जिस प्रकार से इस हत्यारी सरकार ने हमारे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाया है। उसका हिसाब गिन गिन के देना होगा। हम हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सारी दमनकारी नीतियों को देख व समझ रही है। आने वाले वक्त में बिहार की जनता स्वयं इसका इंसाफ करेगी व बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जो तमाम वर्गों के साथ न्याय कर बिहार में न्याय व सामाजिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने विजय सिंह की मौत का दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने अराजकता का जो माहौल समाज मे उत्त्पन्न किया है वह अत्यंत निंदनीय है। समाज की चिंता किये बिना यह भ्र्ष्ट शासन व्यवस्था चलाने वाली सरकार ने अपने प्रशासन को लाठी चलाने वाली कठपुतली बना दिया है। जिसका खामियाजा उन्हें अवश्य भुगतना होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि न्याय व्यवस्था को धूमिल करती यह सरकार ने जिस प्रकार से संवैधानिक तरीके से हो रहे मार्च पर लाठियां बरसाई है। वह आने वाले वक्त में काला दिन में मनाया जाएगा। लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नीतीश कुमार व तेजस्वी की सरकार ने बिहार में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है। आने वाले समय में जनता उन्हें बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पु, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, मृत्युंजय कुमार वीरेश, रौनक कुमार,जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय,युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुमित सन्नी,जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम,अनिल सिंह ,आयुष ईश्वर, प्रदीप कुमार ऋषिराज रोशन कुमार वैभव कुमार अभिराज एवं भारतीय जनता पार्टी हम भारतीय युवा मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Nsmch

सीतामढ़ी में भी भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर के जानकी मंदिर के प्रांगण से जुलुस निकालकर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकी मंदिर के प्रांगण से निकलकर सभी कार्यकर्ता नीतीश कुमार तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे के साथ जुलूस निकाला। सभी कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा का झंडा के साथ विभिन्न स्लोगन लिखा हुआ पट्टा था। जहाँ विभिन्न नारा लगाते हुए शहर के किरण चौक पर नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार से चाचा भतीजा के सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया है यह जंगलराज का साक्षात उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से गांधी मैदान से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। न ही सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाए और न ही सड़क जाम किया गया। लेकिन जिस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं को नीतीश कुमार की वर्दीधारी गुंडों के द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से महिलाओं में युवा एवं तमाम कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे बरसाए गए। वह जंगल राज का साक्षात उदाहरण है। जिस तरीके से बर्बरता पूर्ण व्यवहार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर किया गया जिससे एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। वही कई कार्यकर्ताओं के हाथ पैर टूट गए। जिला कोषाध्यक्ष ने  राष्ट्रपति से मांग किया कि बिहार में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करे। जिससे बिहार की जनता को अमन चैन बहाल हो सके।

कटिहार में भी पटना में लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुतला दहन किया। कटिहार में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगे भी चरणबद्ध तरीके से कल पटना में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

बाइट__मनोज राय।(भाजपा जिलाध्यक्ष, कटिहार)

बता दे कि कल बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर पटना में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें बीजेपी के एक कार्यकर्ता की लाठीचार्ज में चोट लगने से मौत हो गई जबकि दूरदराज से आए बीजेपी कार्यकर्ता विधायक सांसद को भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया जिसका आज विरोध करते हुए कैमूर में नितीश कुमार का पुतला फूंका गया है 

कैमूर से देवब्रत, बेगूसराय से अजय शास्त्री, सीतामढ़ी से अविनाश और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट