बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

गोपालगंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

GOPALGANJ : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक के पास एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही प्रधान मंत्री मोदी को बधाई दी गई। दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद बिहार के साथ गोपालगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। 

बुधवार को सुबह जैसे ही यह खबर फैली, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक के पास एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मौनिया चौक पर इकट्ठे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने  पोस्ट ऑफिस चौक से  एक आभार यात्रा निकाला और मैनिया  चौंक पहुंच कर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

साथ ही भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी ने कर्पूरी ठाकुर को बिहार का जननायक बताया और कहा कि उनको भारत रत्न से सम्मानित होना बिहार के लिए गर्व की बात है। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बिहार में सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम किया।  

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। उनका भारत रत्न से सम्मानित होना उनके विचारों को नई पहचान देगा। उनकी भारत रत्न से सम्मानित होना उनके योगदान को सराहना है। केंद्र सरकार की यह घोषणा बिहार के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। बता दें की  यह घोषणा केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मंगलवार देर शाम की गई। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। जयंती से एक दिन पहले की सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News