बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन

BHAGALPUR : भागलपुर मे बढ़ते अपराध एवं गिरते कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह जन आक्रोश रैली घंटा घर होते हुए भागलपुर समाहरणालय कचहरी चौक पहुंचा। जहाँ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को  ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने कहा की शहर के बीच घनी आबादी वाले मोहल्ले के श्री निकेतन अपार्टमेंट में दो व्यक्ति जिसमें एक सुरक्षा गार्ड था। उन दोनों की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। जिसमें गार्ड की मृत्यु हो गई और दूसरा घायल अवस्था में जीवित एवं मौत से संघर्ष कर रहा है। इस घटना से पूरा भागलपुर मर्माहत है। 


वहीं भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव बैलेट से नहीं बुलेट से जीतना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है। तब से अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है और कानून व्यवस्था समाप्त होकर जंगलराज की ओर बढ़ता जा रहा है। लगातार व्यापारियों से रंगदारी लूट, छिनतई और हत्या जैसे अपराधिक मामले चरम सीमा पर है। 

सभी घटनाएं खुलेआम अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जाते हैं, मानो अपराधियों को प्रशासन का भय ही नहीं है। लगातार भागलपुर और उसके आसपास के घटनाओं में गोराडीह में पुजारी शाह की पत्नी अंजू देवी की अपराधी द्वारा पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नगर निगम के कर्मचारी गौतम मलिक की हत्या, व्यापारी राजेश जैन के कर्मचारी से रुपए की लूट, शहर में चरस शराब गांजा जुआ अवैध बालू सहित अनेकों  अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहे हैं। जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। इन कारणों से अपराधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। 

इस मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, संतोष कुमार, डॉ प्रीति शेखर, पंकज कुमार, रोशन सिंह और कन्हैया कुमार के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News