बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षा मंत्री को दिखाया काला झंडा, रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे चंद्रशेखर

शिक्षा मंत्री को दिखाया काला झंडा, रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे चंद्रशेखर

SITAMARHI: सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को काला झंडा दिखाया गया है। जानकारी अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री को काला झंडा दिखाया है। 

दरअसल, शिक्षा मंत्री अक्सर रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं।जिस कारण अक्सर उनका विरोध होते रहता है। इसी दौरान जब शिक्षा मंत्री एक निजी कार्यक्रम के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे तो उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया है। 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक जिलाध्यक्ष प्रिंस तिवारी एवं नवीन कुशवाहा है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बता दें कि सनातन धर्म को लेकर अनरगल बयान देने के कारण शिक्षा मंत्री का विरोध किया गया है। 

बताते चलें कि, शिक्षा मंत्री का बोल रामचरित मानस को लेकर शुरू से ही बिगड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री ने रामचरित मानस में पोटेशियम साइनाइड होने की बात कही थी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए। वहीं प्रो. चंद्रशेखर के इस विवादित बयान के बाद उनकी जमकर विरोध हुई थी। बीजेपी लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं इस घटना के बाद फिर शिक्षा मंत्री लगातर रामचरित को लेकर बयान दे रहे हैं।  

Suggested News