BREAKING NEWS : कटिहार में प्रखंड प्रमुख के पति की बदमाशों ने की गोली मारकर, इलाके में मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : कटिहार में प्रखंड प्रमुख के पति की बदमाशों न

KATIHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है। तबतक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। 

ताज़ा मामला जिले के फलका थाना क्षेत्र स्थित अमरपुर चौक के समीप सामने आया है। जहाँ फलका के प्रमुख पति कंचन मंडल की अज्ञात अपराधियों ने  गोली मारकर हत्या कर दी है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे कुर्सेला फारबिसगंज राजकीय राजमार्ग 77 पर अमरपुर चौक के समीप अपने बालू गिट्टी के दुकान में बैठे हुए थे। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने आकर ताबड़तोड़ गोली चला दी। 

जिससे प्रमुख पति कंचन मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि उनका एक निजी कर्मचारी मिट्ठू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। वहीँ इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Editor's Picks