बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लिट्टी के लिए बहाया खून, होटल संचालक ने खाने के लिए नहीं दिया, गुस्साए अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

लिट्टी के लिए बहाया खून, होटल संचालक ने खाने के लिए नहीं दिया, गुस्साए अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

ARA : बिहार में लिट्टी-चोखा का स्वाद हर कोई लेना चाहता है। फिर चाहे उसके लिए कुछ भी क्यों करने पड़े। यहां तक कि किसी को गोली भी मार दी जाती है। हैरान होने की बात नहीं है। भोजपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक होटल संचालक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने लिट्टी देने से इनकार कर दिया। फिलहाल, लिट्टी दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है।

लिट्टी के लिये गोली मारने की घटना भोजपुर जिले में चरपोखरी प्रखंड कार्यालय के पास की है। जहां  केवटिया के रहने वाले अनिल साह चरपोखरी ब्लॉक के पास एक होटल चलाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 9.45 के करीब बाइक सवार हथियारबंद बदमाश आए और उनसे खाने के लिए लिट्टी मांगने लगे। लिट्टी देने से मना करने पर बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात सामने आ रही है।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संचालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल 45 वर्षीय अनिल साह कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी नन्हकू साह के पुत्र अनिल साह हैं।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की पुष्टी करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पीरो डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया

एसपी ने बताया कि बाइक सवार दोनों अपराधियों ने लिट्टी मांगने के दौरान होटल संचालक से कहासुनी हो गई। लिट्टी मांगने से उपजा विवाद धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा। इसी बीच बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी और भाग निकले। सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंदर थानध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत इलाज कराने के लिए अस्पताल में भेज दिया गया हैं।


Suggested News