बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत ! लड़के ने पहले प्रेमिका को फिर खुद को मारी गोली, प्रेमी की मौके पर मौत

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत ! लड़के ने पहले प्रेमिका को फिर खुद को मारी गोली, प्रेमी की मौके पर मौत

MASAURHI: राज्य में प्रेम प्रसंग का एक बड़ा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी है फिर खुद को गोली मारकर अपनी प्रेम कहानी का अंत कर लिया है। इस घटना में प्रेमी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं प्रेमिका गंभीर रूप जख्मी है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। 

दरअसल, यह घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव का है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर खुद भी अपनी जान दे दी है। मृतक लड़के की पहचान राजू कुमार पिता संजय पासवान के रूप में हुई है। वहीं लड़की का नाम तानया परवीन पिता मोहम्मद नासिर बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार दोनों मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपस में पड़ोसी बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर मसौढ़ी पुलिस पहुंच गई है। इसके बाद लड़की को इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

वहीं लड़के के शव को पटना पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद दोनों परिवार में मातम का माहौल पसर गया गया है। पूरे मामले में मसौढ़ी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Suggested News