बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में पोखर में मिला बीए की छात्रा का शव, पुलिस ने जताई प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

सीतामढ़ी में पोखर में मिला बीए की छात्रा का शव, पुलिस ने जताई प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Sitamarhi: प्रेम प्रसंग में हत्या के  मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई बार परिजनों के द्वारा प्रेम प्रसंग में युवक-युवती को मौत के घाट उतार दिया जाता है। तो कई बार प्रेमी अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार देता है। ताजा मामला सीतामढ़ी का है। जहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मृतका बीए की छात्रा थी। 

दरअसल, प्रेम प्रसंग में बीए में पढ़ रही छात्रा की निर्मम तरीके से प्रेमी ने हत्या कर शव को तालाब में फेक दिया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर की बताई जा रही है। मृतका की पहचान धर्मेंद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्री वीना कुमारी के रूप के रूप में की गई है। 

जानकारी अनुसार गुरुवार की देर रात को 3:00 बजे गांव के ही रामलोचन महतो के पुत्र विजय कुमार महतो मृतका के घर आया था। उस दिन घर में उसकी मां और पिता के साथ दोनों भाई मौजूद नहीं थे। घर में मृतिका के अलावा उसकी छोटी बहन थी। छोटी बहन कुछ भी बताने से डर रही है। घटना को लेकर मृतिका के फूआ ने बताया कि उसकी मां अपने मायके गई थी। वहीं भाई बाहर रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों को घर से निकलते भी देखा गया है। उस दिन से ही लड़की गायब थी। लड़की को काफी ढूंढने के बाद गांव के ही पोखर में शव को उफनते देखकर कुछ महिलाओं द्वारा गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते हैं डीएसपी राम कृष्ण के साथ डुमरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले को लेकर अनुसंधान की जा रही है।

Suggested News