बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर की नेचर ओर जू सफारी देखकर गदगद हुई बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा, कहा यहाँ हो सकती फिल्म की शूटिंग

राजगीर की नेचर ओर जू सफारी देखकर गदगद हुई बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा, कहा यहाँ हो सकती फिल्म की शूटिंग

NALANDA : गरम मसाला, नो प्रॉब्लम, अपार्टमेंट जैसे सफल बॉलीवुड मूवी में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्र आज राजगीर पहुंची। जहां उन्होंने नेचर सफारी, जू सफारी, स्काई वॉक का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ़ उठाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहां तक मैंने राजगीर का प्राकृतिक नजारा को देखा है। यह जगह आने वाले दिनों में डिजनीलैंड से कम नहीं होगा। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यह जगह फिल्म शूटिंग के लिए बहुत बेहतर है। 

उन्होंने कहा की हमारा भी प्रोडक्शन हाउस है। बिहार के ऊपर बनने वाली फिल्मों की शूटिंग हम यही करेगें। हम आपको बता दें तो बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर वहां के बारे में बारीकियों से जानकारी ले रही हैं। 

उन्होंने बताया कि बिहार अपने आप में एक खास जगह है। आप यदि किसी मुद्दे या क्षेत्र को लेकर मूवी बनाना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में पूरी तरह से जान लें। तब ही आप बेहतर मूवी बना सकते हैं। इसी कारण हम वैसे जगहों पर जा रहे हैं जो बिहार में चर्चित है। इसी को लेकर आज मैं राजगीर आई हूं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News