बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: अजय मंडल ने लोकसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, कार्यक्रम में शामिल हुए पॉकेट में भागलपुर का टिकट रखने वाले गोपाल मंडल

BREAKING: अजय मंडल ने लोकसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, कार्यक्रम में शामिल हुए पॉकेट में भागलपुर का टिकट रखने वाले गोपाल मंडल

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सभी पार्टियां राजनीति रणनीति बनाने में जुटी हुई है। वहीं सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव के लिए नामांकन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के भागलपुर प्रत्याशी अजय मंडल ने भी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर किया है। अजय मंडल भागलपुर से JDU उम्मीदवार हैं। वहीं इस कार्यक्रम में NDA के घटक दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। वहीं सबसे खास रही अजय मंडल के नामांकन में सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपालमंडल का शामिल होना। एनडीए के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ गोपालमंडल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

दरअसल, गोपाल मंडल ने कई बार भागलपुर से चुनाव लड़ने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि, भागलपुर से वही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गोपाल मंडल ने तो यहां तक कहा था कि, टिकट उनके पॉकेट में रहता है। और इस बार सब बात हो गया है। भागलपुर से चुनाव वहीं लड़ेंगे। वहीं जब जदयू ने सीट शेयरिंग के बाद उम्मीवारों की लिस्ट जारी की तो भागलपुर से सीएम नीतीश ने एक बार फिर अजय मंडल पर भरोसा जताया और पॉकेट में टिकट रखने वाले गोपालमंडल को टिकट नहीं मिला। वहीं आज गोपाल मंडल अजय मंडल के नॉमिनेशन में शामिल हुए हैं। 

बता दें कि, गोपाल मंडल ने सीट बंटवारे के पहले अजय मंडल पर कई दफा हमला भी बोला था। उन्होंने कहा था कि, अजय मंडल अब बीमार हो गए हैं, उन्हें आराम की जरुरत है। वह अब थक गए हैं उनसे अब जनता की सेवा नहीं होने वाला। इसलिए इस बार वहीं(गोपालमंडल) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही गोपालमंडल ने दावा किया था कि वह लाखों वोट से भागलपुर में जीतेंगे। हालांकि उनके सारे दावे धरे के धरे रह गए और जदयू ने एक बार फिर अजय मंडल को ही टिकट दे दिया। 

मालूम हो कि, आज अजय मंडल ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर लिया है। अजय मंडल भागलपुर लोकसभा सीट से NDA में शामिल JDU के प्रत्याशी हैं। नामांकन के बाद वे सेनडिशकंपाउंड में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि, पिछली बार अजय मंडल तीन लाख वोटों से विजयी हुए थे। वहीं नामांकन सभा में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, पूर्व मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन, गोपालमंडल, राजेश वर्मा शामिल थे। 



Suggested News