बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: कन्हैया कुमार को लगा बड़ा झटका, बेगूसराय सीट से नहीं मिला टिकट, भाजपा को चुनौती देंगे पूर्व विधायक

BREAKING:  कन्हैया कुमार को लगा बड़ा झटका, बेगूसराय सीट से नहीं मिला टिकट, भाजपा को चुनौती देंगे पूर्व विधायक

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में देश की सियासत गरमाई हुई है। एक ओर एनडीए ने सीट बंटवारा कर लिया है तो वहीं महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई खास बातचीत नहीं हो पाई। वहीं इसी कड़ी में महागठबंधन ने बेगूसराय लोकसभा को सीपीआई को दे दिया है। वहीं बेगूसराय से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को करारा झटका लगा है। बेगूसराय सीट से कन्हैया का पत्ता साफ हो गया। वहीं महागठबंधन ने इस सीट को सीपीआई माले को दे दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय से CPI ने अवधेश कुमार राय को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायक अवधेश कुमार बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं फिलहाल इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं कन्हैया यादव का पत्ता कटने के बाद अब बेगूसराय में भाजपा को पूर्व विधायक चुनौती देंगे। अवधेश कुमार बछवाड़ा से विधायक थे। बताया जा रहा कि राष्ट्रीय महासचिव D राजा ने इसका ऐलान किया है। वहीं D राजा ने कहा है कि एक और सीट की पेशकश की जा रही है।

मालूम हो कि, जब से केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनी है तब से बेगूसराय में भाजपा के उम्मीदवार ही जीत हासिल करते आए हैं। 2014 में भाजपा के भोला सिंह और 2019 में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय का प्रतिनिधित्व किया। भोला यादव ने 2014 में राजद के तबवीर हसन को हराया था। वहीं 2019 में गिरिराज सिंह ने 4,22217 वोट से कन्हैया कुमार को हराया था।

वहीं इस बार बेगूसराय से महागठबंधन की ओर से सीपीआई के अवधेश कुमार राय लड़ेंगे। वहीं इनका भाजपा के किस उम्मीदवार से सामना होता है यह कुछ दिनों में सामने आ जाएगा। 



Suggested News