Breaking news : गोपालगंज में युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Gopalganj : अभी-अभी जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक को बदमाशों ने चाकू से गोद डाला है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा गांव की है।
मिली जानकारी के जिले के तिरबिरवा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने उसे चाकू मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट