बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे रामविलास पासवान के आवास, तस्वीर पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धाजंलि

BREAKING NEWS : राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे रामविलास पासवान के आवास, तस्वीर पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धाजंलि

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान की पहली बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार के राजनेताओं के आने का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में जहां सबसे पहले केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और लोजपा उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह पहुंचे। वहीं अब बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी रामविलास पासवान के पटना आवास पर पहुंच गए हैं। उनका स्वागत खुद चिराग पासवान ने किया। इस दौरान राज्यपाल ने रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद चिराग पासवान ने उन्हें राजभवन जाकर निमंत्रण दिया था। 

सीएम ने भी दी श्रद्धाजंलि

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रामविलास पासवान को अपनी श्रद्धाजंलि दी थी, हालांकि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं जदयू की तरफ से पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। 

Suggested News